सरवाड़,केकड़ी। (मदनलाल आजाद रिपोर्टर) केकड़ी जिला अंतर्गत मोर थाना पुलिस ने शिकार की तलाश में घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अवैध हथियार भी जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक के हर्षित शर्मा के सुपरविजन में मोर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कुंवाडा रोड पर बने पावर हाउस के पीछे जंगल में एक व्यक्ति बंदूक लेकर शिकार की तलाश में घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को टोपीदार बंदूक लेकर घूमते देखा। युवक ने बबूल की झाड़ियां की ओट में छिपने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बंशी बावरी पुत्र गुलाब बावरी उम्र 40 वर्ष केकड़ी जिला अंतर्गत मोर थाना के लाम्बा खुर्द निवासी होना बताया।
पुलिस टीम ने बंशी से टोपीदार बंदूक का लाइसेंस मांगने पर अभिज्ञता जाताई। अवैध बंदूक लेकर यहां घूमने का कारण पूछने पर उसने शिकार के लिए की तलाश में घूमना बताया।
पुलिस ने आयुध अधिनियम 1959 आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर बंशी बावरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल श्रवण, लोकेश, रामराज व राजेंद्र शामिल रहे।
