शहीद नरेंद्र कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहादत को किया याद

0
134
- Advertisement -

नीमराना सुनील मेघवाल वरिष्ठ संवाददाता नीमराना उपखंड के गांव रोडवाल में शहीद नरेंद्र कुमार स्मारक स्थल पर आज शुक्रवार को कारगिल युद्ध विजय के 25 साल पुरे होने पर सैनिक जांबाज शहीद नरेंद्र कुमार की प्रतिमा पर माला डाल नमन किया।कारगिल युद्ध में नरेंद्र सिंह के
ताऊ श्सोरामयादव ने बताया कि 9 सितम्बर 1999 को शहीद हुए थे ये 13 कुमाऊं रेजिमेंट में शहीद होने से पांच साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। कारगिल के राजौरी जिले में तुरतुक सेक्टर में दुशमनों से लोहा लेते हुए। बटालियन पर घात लगाकर पहाड़ी पर रात में पोस्ट पर गोला आकर गिरने से पांच जवान शहीद हुए थे।उनमें शहीद नरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।

कारगिल युद्ध विजय दिवस पर शहीद की माता सन्तरा देवी को शॉल और स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया गया।वहीं राजकीय शहीद नरेंद्र कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी शहीद दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य स्वाति पारीक के द्वारा संबोधन किया गया। शहीदों कि बदौलत ही आज हमारा देश स्वतंत्र है।इस अवसर पर भाजपा नेता जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया,माजरी मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार,अजय कुमार यादव मण्डल उपाअध्यक्ष,विशेषर चौधरी, सुरेंद्र यादव जिला मंत्री,समयसिंह सरपंच माजरा ,नत्थूराम सैन,जयप्रकाश समाजसेवी,धीरज सैन, योगेन्द्र राघव, विजयपाल, धर्मवीर महेश उर्फ मिन्टू, संदीप कुमार डी टी सी, सन्तरा देवी,उगन्ता देवी, कमलेश देवी, सरोज देवी आदि ग्रामीण महिलाएं पुरुष उपस्थिति रहें ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here