वृद्धा के ब्लाइंड मर्डर का 10 महीने बाद खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0
81
- Advertisement -

तीन बाल अपचारी निरुद्ध लूट के लिए की हत्या

मांडलगढ़।( केसरी मल मेवाड़ा वरिष्ठ संवाददाता ) मांडलगढ़ थाना पुलिस ने 19 नवंबर 2023 को एक वृद्धा की हत्या के मामले का खुलासा किया है ।भीलवाड़ा के एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाड़ा विमल सिंह ,सीओ,थाना अधिकारी चंद्रप्रभा, उप निरीक्षक और एक टीम का गठन करके इस मर्डर का खुलासा किया गया है। थाना अधिकारी ने बताया कि 9 नवंबर.11.2023 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दी कि मेरी माता छोटी देवी आज सुबह साढे दस बजे बकरीया चराने हेतु ग्राम मुकनपुरीया की चारागाह(पेडोक्स) में गयी थी। शाम को साढे 5 बजे तक मेरी माता घर वापस नही आयी और बकरीया घर पर आ गयी तो मैें प्रार्थी, मेरे पिता नन्दा तथा श्रवण बैरवा तीनो मेरी माता को ढूंढने चारागाह मंे गये तो कंजर कोलोनी के शमसान घाट के पास मेरी माता की खुन में भरी हुयी लुगडी हमे मिली तो मुझे शंका हुई कि मेरी माता के साथ कोई घटना हो गयी है तो मैेने 5-10 गांव वालो को फोन करके बुलाया और हम सब मेरी माता को ढूंढने लगे तो वहां से लगभग 200 मीटर कि दूरी पर मेरी माता छोटी देवी कि लाश पडी हुई थी। मेरी माता के सिर मे चोट आई हुई थी तथा ब्लाउज से फांसी लगा रखी थी तथा मेरी माता के गले मे जो सोने के आभूषण पहने थे वे उसके गले मे नही थे। किसी ने मेरी माता की हत्या कर रामनामी मान्दलिया लूट लिये आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना माण्डलगढ पर प्रकरण संख्या 327/2023 धारा 302 भादस में दर्ज किया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही प्रकरण की गंभ्भीरता को देखते हुये वृत्ताधिकारी वृत माण्डलगढ द्वारा थाना स्तर पर थानाधिकारी चन्द्र प्रभात उनि व साईबर सैल की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना के आस-पास के 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. की कैमरा रिकार्डिग प्राप्त कर विश्लेषण कर घटना का रूट मैप तैयार किया जिसके रूट पर तलाश करते हुये संदिग्धो की सुक्षमता से तलाश करते हुये फिल्ड सुचनाओ को एकत्रित किया।
प्राप्त सूचना को तकनीकी रूप से वैरीफाई करने के बाद बीट कांस्टेबल  मोहन लाल , अनिल द्वारा दबिश दी जाकर आरोपी कालूलाल वैष्णव निवासी मुकुंदपुरिया एंव घटना में शामिल विधि से सघर्षरत किशोरो से पूछताछ व अनुसंधान किया तो कालूलाल वैष्णव के साथ षडयंत्र में शामिल होकर वृद्ध महिला की हत्या करना स्वीकार किया।

तरीका वारदात

पुलिस ने बताया कि जो तीन बाल अपचारी निरूद्ध किए गए हैं उन्होंने मुख्य आरोपी के साथ रामनामी व मांदालिया लूटने की प्लानिंग बनाकर रैकी की ।वारदात स्थल से कुछ दूरी पर मृतक्का का इंतजार किया । मृतिका के आने पर उसका पीछा कर वारदात को अंजाम दिया हत्या के बाद लाश को घसीट कर पास के जंगल में नदी की तरफ झाड़ियां में भटक कर भाग गए।
.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here