विहिप की प्रखंड स्तर की कार्यकारिणी गठित

0
103
- Advertisement -

सूरज भवन में विहिप का स्थापना दिवस मनाया

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता )। शहर के सूरज भवन में विश्व हिंदू परिषद रेनवाल प्रखंड की ओर से परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री परमजीत सिंह की उपस्थिति में प्रखंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
विभाग मंत्री परमजीत सिंह ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल जोगीदास को, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन को, महिला उपाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह भाटी को, मंत्री शैलेंद्र फ्लोड को, सह मंत्री नरेंद्र कुमावत रामजीपुरा को, सह मंत्री महेंद्र मारोठिया को, कोषाध्यक्ष गजानंद सोनी को, बजरंग दल संयोजक विशाल धुवारिया को, सहसंयोजक दुर्गेश रणवां को, सहसंयोजक कुलदीप बिड़सर को, दुर्गा वाहिनी संयोजिका मेघा पारीक मिंडा को, सत्संग प्रमुख कंचन मारोठिया को, सेवा प्रमुख किशोर कुमार कुमावत को, विधि प्रमुख भंवर सिंह लखावत को, घासीराम यादव को समरसता प्रमुख, गौ सेवा प्रमुख संजय शर्मा मलिकपुर को, सह गौ सेवा प्रमुख घनश्याम यादव को, प्रचार प्रमुख अखिलेश शर्मा को, सह प्रचार प्रमुख मनोज कुमावत को, सह प्रचार प्रमुख योगेंद्र शर्मा को, श्याम पुरोहित को संपर्क प्रमुख नियुक्त इया गया है। वहीं 11 अन्य सदस्य बनाए गए हैं। इस दौरान प्रिंस तिवाड़ी, चंद्रप्रकाश सोनी, मुकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here