विश्व नृत्य दिवस पर सजेगी नृत्य की महफिल

0
73
- Advertisement -

जयपुर। विश्व नृत्य दिवस के मौके पर रविवार 28 अप्रेल को राजस्थान इंटरनेशनल सैंटर के मिनि ऑडिटोरियम-प्रथम में नृत्यों का खास कार्यक्रम ‘नृत्यति’ आयोजित किया जाएगा।

शाम 4 से 9 बजे तक होने वाले इस समारोह की खासियत ये है कि इसमें कथक के जयपुर घराने के पर्याय कहे जाने वाले गुरू पं. गिरधारी महाराज द्वारा स्थापित लक्ष्मी नारायण नृत्य आश्रम में महाराज द्वारा प्रशिक्षित और महाराज की वरिष्ठ शिष्या डॉ. श्वेता गर्ग द्वारा स्थापित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कथक डांस एंड म्यूज़िक में श्वेता द्वारा प्रशिक्षित छात्राएं अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

दिल्ली के धीरेन्द्र तिवारी इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कलाकार के रूप में कथक नृत्य की एकल प्रस्तुति भी देंगे साथ ही डॉ. श्वेता गर्ग भी अपनी शिष्य मंडली के साथ कथक की विशेष प्रस्तुति देंगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here