विश्व किडनी दिवस पर बच्चों ने बनाई ड्राइंग

0
68
- Advertisement -

विश्व किडनी दिवस पर बाल किडनी रोगियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।विशेष रूप से बच्चों में किडनी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, किडनी पेशेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने नेफ्रोलॉजी वार्ड, जेके लोन हॉस्पिटल जयपुर में बाल किडनी रोगियों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उम्र के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक हितेश शर्मा ने बताया की “उक्त प्रतियोगिता बच्चों को किडनी के स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने का एक मजेदार और आकर्षक तरीका था। प्रतियोगिता ने बाल रोगियों और उनके परिवारों के लिए एक सकारात्मक और सहायक वातावरण बनाने में मदद की ।”

संस्था अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि “गंभीर रोग से ग्रसित इन बच्चों को खेल खेल में अपने दर्द को कुछ समय के लिए भुलाने का हमारा एक छोटा सा प्रयास था, क्योंकि एक समय में इस संस्था से जुड़े सभी लोगों ने डायलिसिस की पीड़ा को सहा है ।” अंत में सभी बच्चों पुरस्कार वितरण किया गया । कार्यक्रम में भावना जगवानी, डा.नेहा, डा. नीलम सिंह, इंदर कुमार, किशोले शर्मा, अमित शर्मा व गणमान्य लोगों और डॉक्टर्स ने शिरकत की ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here