Home rajasthan विलुप्त प्रजाति का गिद्द घायल अवस्था में मिला, वन विभाग की टीम...

विलुप्त प्रजाति का गिद्द घायल अवस्था में मिला, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यु

0

राजसमंद । (गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ) राजसमन्द जिले के साकरोदा गांव के बाहर सड़क के किनारे झाड़ियां में आज देर शाम को विलुप्त प्रजाति का पक्षी गिद्ध घायल अवस्था में नजर आया। ऐसे में राजगीर अचंभित रह गए क्यों कि यह प्रजाति करीब15साल पूर्व विलुप्त हो गई थी।राहगीरों ने घायल गिद्द की सूचना राजसमंद वन विभाग टीम को दी गई जहां पर राजसमंद वन विभाग के रेंजर बलराम पाटीदार वह वन्य जीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत,सौरभ सिंह, डूंगर सिंह, वनरक्षक तेजपाल , प्रदीप कुमावत आदि टीम मौके पर पहुंची।

जहां देखा तो गिद्ध प्रजाति का घायल अवस्था में पक्षी मिला झाड़ियां में दुबका हुआ मिला। रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वन विभाग की टीम ने घायल गिद्द को झाल डालकर बड़ी मस्कट के साथ रेस्क्यु किया एवं मौके पर उसका उपचार भी करवाया गया।इस दौरान राहगीरों ने बताया कि यह प्रजाति 15 साल पूर्व थी जो विलुप्त हो गई थी आज लंबे समय बाद पुनः गिद्ध नजर आया बड़ी खुशी हुई। बताया कि गिद्ध प्रजाति जहां भी कहीं पशु मर जाते थे उसका मांस खाने के लिए कई गिद्दएकत्रित हो जाते थे लेकिन आज के समय में गिद्ध प्रजाति नजर नहीं आती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version