Home rajasthan पहली बारिश में कोटपूतली शहर हुआ जलमग्न, प्रशासन की तैयारियों पर सवाल?

पहली बारिश में कोटपूतली शहर हुआ जलमग्न, प्रशासन की तैयारियों पर सवाल?

0

कोटपुतली । ( महेश सैनी ब्यूरो चीफ ) प्री-मानसून की पहली बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया, जिससे सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम की कमजोरियों का खुलासा हुआ है। बरसात के साथ ही शहर की मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


बारिश के चलते नागाजी की गौर, दवाई मार्केट, रामभवन और आरटीओ ऑफिस जैसे प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों के धंसने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए खतरे की स्थिति बन गई है। जगह-जगह फंसे वाहनों को क्रेन के माध्यम से निकलना पड़ा। सीवरेज लाइन के धीमी रफ्तार से चल रहे कार्य ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। सिवरेज कार्य की वजह से जगह-जगह सड़के खुदी पड़ी है।


प्रशासन की तैयारियों पर उठ रहे सवालों के बीच, नागरिकों ने इस स्थिति को सुधारने की मांग की है। लोग अब दुआ कर रहे हैं कि अगले बारिश से पहले प्रशासन उचित कदम उठाए, ताकि इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
क्या प्रशासन समय रहते इस चुनौती का समाधान कर पाएगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल शहर की जनता परेशान है और उन्हें प्रशासन से ठोस कार्यवाही की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version