विधायक डॉ. गर्ग ने ली मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक

0
91
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर । (राजेंद्र शर्मा जती) राजकीय आरबीएम चिकित्सालय में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित हुई । बैठक में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक डॉ सुभाष गर्ग ने आरबीएम व जनाना अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए ।
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डॉ. गर्ग ने आरबीएम अस्पताल में दो सीआर्म मशीन,3 डायलिसिस मशीन एवं एक सीटी स्कैन मशीन खरीदने के लिये निर्देशित किया ताकि अस्पताल आने वाले मरीज लाभान्वित हो सके । उन्होंने आरबीएम अस्पताल की नई बिल्डिंग को हैंड ओवर करने के साथ ही रैफर सिस्टम को खत्म कर मरीजों का बेहतर उपचार यहीं पर करने के निर्देश दिए । वहीं आयुष्मान बीमा योजना से मरीजों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए । बैठक में सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर ,पीएमओ नगेन्द्र भदौरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here