फुलेरा।( हेमन्त शर्मा सीनियर रिपोर्टर) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना फुलेरा मे अध्यापकों व विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में 215 पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । इस अवसर अध्यापकों ने पौधारोपण के साथ-साथ बच्चों को पौधारोपण का महत्व भी समझाया गया। उन्होंने कहा कि हरियाली व स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है वही बताया कि पेड़ प्रकृति की बहुमूल्य संपदा होती हैं, जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते हैं वहां की जलवायु स्वच्छ होती है। पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी ।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक व बच्चों ने विद्यालय परिसर मे पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दयाल सिंह,शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार,अध्यापिका रेनू जांगिड़, मंजूलता शर्मा, रितु विजय सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे ।
