वाटेरा में जन्माष्टमी के अवसर पर शानदार कार्यक्रम

0
79
- Advertisement -

देर रात तक चला कार्यक्रम जमकर थिरके भक्त, दुल्हन की तरह सजाया पंडाल

सिरोही । (तुषार पुरोहित ) जन्माष्टमी के अवसर पर वाटेरा गाँव के साँवाला जी मंदिर प्रांगण में, शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
गाँव के कृष्ण भक्तों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से पूरे कार्यक्रम आयोजन किया गया । भजन कीर्तन, कथा, भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाना सहित कई कार्यक्रम हुए। ६ भगवान श्री कृष्णा के संगीत मय गानों पर कृष्ण भक्त जमकर झूमतें नाचते नजर आएं। पूरे पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया गया। वही भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक वैदिक मंत्रोचार के द्वारा किया गया किया गया। इस भव्य आयोजन को लेकर पिछले कई दिनों से भक्त जुटे हुए थे। खास बात यह भी देखी गई की ग्रामीणों में इस कार्यक्रम को लेकर गज़ब का उत्साह नजर आया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here