एसबीआई बैंक में पुराने एनपीए ऋण से छुटकारा पाने का मौका

0
74
- Advertisement -


लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए बैंक ने एक सुनहरा अवसर दिया है। जिनका बैंक में पुराना एनपीए ऋण है, वो इससे छुटकारा पा सकते हैं।


भारतीय स्टेट बैंक किशनगढ़ रेनवाल के प्रबंधक बजरंग मीना ने बताया कि 28 सितंबर को सांभरलेक में एडीजे कोर्ट में लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसमें सभी ग्राहक जो ऋणी हैं, और जो अपने पुराने एनपीए खातों से परेशान हैं, वो यहां लोक अदालत में पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं। प्रबंधक मीना ने बताया कि इसमें 20 लाख रुपए तक के मामले आपसी रजामंदी से निपटाएं जाते हैं, इसके साथ ही छूट भी दी जाती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी ग्राहक अपनी बैंक शाखा में जाकर ले सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here