वन विभाग की कार्रवाई का लोगों ने किया विरोध

0
100
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्रीमाधोपुर। (रविकांत )थोई ग्राम पंचायत में वन विभाग ने चल रही आरा मशीनों के खिलाफ 12 सितम्बर को बड़ी कार्रवाई की थी। जिस कार्रवाई में कई आरा मशीनों को जब्त किया गया था।
इस करवाई के विरोध में सीटू यूनियन आरा मशीन सीकर नीमकाथाना के सानिध्य में थोई थाने के सामने आरा मशीन मालिकों और मजदूरों ने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आरा मशीनों पर हज़ारों मजदूर काम करके अपना घर परिवार चला रहे हैं । धरने के बाद थोई थाना अधिकारी को नीमकाथाना ज़िला अधिकारी के नाम सीटू यूनियन ने 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सीटू यूनियन ने मांग की है कि किसान अपने पेड़ काट कर लाता है, उनको बेवजह वन विभाग व पुलिस परेशान करती है, जो गलत है ,उसको रोका जावे। 12 सितंबर को पुलिस प्रशासन द्वारा आरा मशीनों के मजदूरों व मालिकों पर अचानक हमला किया जो गैरकानूनी है। आरा मशीन मजदूर किसान के रोजगार का साधन है, उनको जप्त किया गया जो गलत है । आरा मशीन बंद होने पर हजारों मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा , इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा l इन सभी मांगों का सोमवार 16 सितंबर तक समाधान नहीं किया गया तो इसके लिए श्रीमाधोपुर प्रशासन को ठप्प किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here