लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने मुलाकात

0
122
- Advertisement -

नई दिल्ली। पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा ने आज संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मीणा ने अध्यक्ष को पिंक सिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि वक्त मिला तो जरुर समय निकालूंगा। इस दौरान बिड़ला ने आत्मीय भआव से पत्रकार हितों पर चर्चा की। साथ ही कहा कि वे पत्रकार अपनी समस्याएं बेहिचक बताएं जिससे उनका भी समाधान कराया जा सके। इस दौरान बिड़ला से कई विषयों पर और राजस्थान के मौजूदा हालत पर भी चर्चा हुई। वे भी राजस्थान विधानसभा और जयपुर में गुजारे दिनों को याद कर काफी प्रफुल्लित नजर आए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here