लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ ,गोली लगने से दोनों घायल

0
96
- Advertisement -

धौलपुर (मुनेश धाकरे) राजाखेड़ा इलाके में सांवरिया पूरा गांव के पास बहन का टीका लग्न जा रहे भाई पर मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया बदमाश घायल युवक से दो सोने की अंगूठी चयन और ₹700000 से भरा बैग लेकर फरार हो गए बदमाशों ने बस पर फायरिंग की थी लेकिन दो बदमाशों की बस में सवार लोगों ने पहचान कर पुलिस को सूचना दे दी एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक बलिया दीपक खंडेलवाल ने पुलिस जाब्ता के साथ इलाके में नाकाबंदी की और बदमाशों को घेर लिया पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने गोलियां चलाईं पुलिस ने भी आरक्षण की एक गोली पुलिस उप अधीक्षक दीपक खंडेलवाल के लग गई जिस लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वे बच गए पुलिस में बदमाशों जवाबी फायरिंग की दोनों बदमाशों के पैर में गोली मार दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया दोनों को घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया दोनों बदमाशों का पुलिस कस्टडी में उपचार चल रहा है जो खतरे से बाहर है पुलिस और बदमाशों की तरफ से करीब 25 राउंड गोलियां चली

दीपक खंडेलवाल के अनुसार हरकंद का पुरा का रहने वाला ऋषिकेश पुत्र मुन्नालाल अपनी बहन का लगन टीका लेकर अपने परिजन के साथ उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद कस्बे में जा रहा था । परिजन और ग्रामीण बस में जा रहे थे जबकि वह एक ग्रामीण के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी राजाखेड़ा थाना इलाके में सांवरिया पूरा गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ऋषिकेश को पैर में गोली मार दी। जिनसे वह घायल हो गया ,बदमाशों ने ऋषिकेश से दो सोने की अंगूठी और सोने की चेन और ₹700000 से भरा बैग छीन लिया । इस दौरान बदमाशों ने बस पर भी फायरिंग कर दी। बस को फायरिंग के दौरान बस में मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बदमाशों को पहचान लिया ।दोनों की पहचान होते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। ऋषिकेश के परिजनों ने दोनों बदमाशों की पहचान विष्णु पुत्र राजेंद्र निवासी महेंद्र सिंह का अड्डा और नीरज पुत्र रणवीर के रूप में कर पुलिस को सूचना दी ।

सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक दीपक खंडेलवाल जाब्ते के साथ पहुंचे । दोनों बदमाशों की मोटरसाइकिल से मनिया थाना इलाके की तरफ भागने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेरकर रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जिसके चलते दोनों बदमाश घायल हो गए । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ,दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here