Home latest ललित कुमार बैरवा अध्यक्ष, मुंशीलाल कुण्डारा महामंत्री निर्वाचित

ललित कुमार बैरवा अध्यक्ष, मुंशीलाल कुण्डारा महामंत्री निर्वाचित

0

अखिल भारतीय बैरवा महासभा के चुनाव संपन्न जयपुर । अखिल भारतीय बैरवा महासभा के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ललित कुमार बैरवा अध्यक्ष, मुंशी राम कुंडारा नई दिल्ली महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव समिति के सचिव श्याम लाल बेरवा केकड़ी ने बताया कि चुनाव समिति द्वारा अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी जयपुर में आयोजित किया गया। देशभर के 3297 बैरवा बंधुओं ने मतदान में भाग लिया । अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक ललित कुमार बैरवा को 1863 मत प्राप्त हुए, हरिनारायण बैरवा को 1285 श्रवण रेसवाल को 93 वोट मिले। ललित कुमार बैरवा को 578 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित।

श्यामलाल बैरवा के अनुसार महामंत्री पद पर मुंशीलाल कुंडारा को 908, उंकार बैरवा 903 प्रभु लाल बैरवा को 819, महेंद्र बैरवा को 594 मत प्राप्त हुए, 73 मत निरस्त पाए गए। इस तरह से मुंशीलाल कुंडारा को महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन की घोषणा के पश्चात दोनों उम्मीदवारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर चुनाव समिति द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात चुनाव समिति द्वारा चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी ,चुनाव सहायक एवं समाज सेवकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version