Home latest जस्टिस मिथल बने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राज्यपाल ने...

जस्टिस मिथल बने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राज्यपाल ने दिलाई शपथ

0

जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ रहे। जस्टिस मित्तल ने हिंदी भाषा में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के प्रारंभ में मुख्य सचिव उषा शर्मा ने जस्टिस मिथल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ,नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ,मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ,अधिकारीगण ,अधिवक्तागण एवं जस्टिस लेखन मिथल परिजन मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version