लक्ष्मणगढ़ थाने में हेड कांस्टेबल मुरारी मीणा और दलाल को एसीबी ने किया ट्रैप

0
156
- Advertisement -

लक्ष्मणगढ़, अलवर। (इकलेश शर्मा सीनियर रिपोर्टर) लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने में एसीबी ने कार्रवाई की है । अलवर एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र मीणा ने बताया कि पिछले दिनों इलाके के दौलतपुर गांव में दो परिवारों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पूरे मामले की जांच हेड कांस्टेबल मुरारी लाल मीणा के पास थी । मुरारी लाल मीणा ने मारपीट के मुकदमे से 6 नाम हटाने की एवज में एक लाख रुपए मांगे थे। यह राशि दलाल मंगल के माध्यम से मांगी गई थी । जब टेबल टॉक हुई तो दोनों के बीच सौदा 40000 में तय हुआ। आज लक्ष्मणगढ़ बिजली घर के पास में दलाल मंगल और हेड कांस्टेबल मुरारी मीणा को ₹40000 की रिश्वत लेते हुए एसीपी की टीम ने पकड़ लिया। परिवादी हसन खान ने एसीबी जयपुर को इसकी शिकायत भेजी थी । उसका सत्यापन करने के बाद में एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की है। अब एसीबी की टीम हेड कांस्टेबल मुरारीलाल मीणा के घर और कार्यालय की तलाशी देकर जांच करेगी कि इसके घर में रिश्वत का कितना पैसा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here