लंबे इंतजार के बाद झमाझम बरसे मेघा

0
116
- Advertisement -

नागौर। ( श्याम माथुर सीनियर रिपोर्टर) नागौर शहर के लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। पिछले कई दिनों से लगातार बेसब्री से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। अचानक बदले मौसम के बीच तेज गर्मी और उमस के बीच में झमाझम बारिश का दौर चला। बच्चें, लोगों ने झमाझम बारिश में भीग कर, नहा कर गर्मी से राहत पाई।

लगातार 20 से 25 मिनट तक झमाझम हुई बारिश से शहर के मुख्य चौराहे, वार्डों और क्षेत्रों में जगह-जगह पानी का भराव नजर आया। जहां एक तरफ गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। तो वह दूसरी ओर वल्लभ चौराहे और ए रोड सड़क मार्ग और शिववाडी रोड पर पानी का भराव होने से वहां चल को आमजन को परेशानियां भी उठानी पड़ रही हैं। कई गांवों में भी बारिश के समाचार मिल रहे हैं। बारिश के बाद किसान खेतों में बुवाई कर सकेंगे। झमाझम बारिश से शहर की सफाई व्यवस्था और नालों की सफाई और अन्य कार्यों की पोल खुल गई।प्रमुख चौराहे और क्षेत्रों में पानी का भराव नजर आया। नगर पालिका प्रशासन को जरूरत है कि नालों की बारिश से पहले सफाई हो। सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो तो आने वाले दिनों में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here