
— एक आरोपी सहित एक बाल अपचारी को किया निरुद्ध
किशनगढ़ रेनवाल। नवीन कुमावत वरिष्ठ संवाददाता रेनवाल थाना पुलिस ने इलाके के करणसर में सरकारी स्कूल से सामान चोरी करने वाले आरोपियों को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर अपनी कर्मठता का परिचय दिया है। इनमें एक आरोपी एवं एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।
रेनवाल थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 7 अगस्त को परिवादी महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय करणसर की प्रधानाध्यापिका माया देवी ने कंप्यूटर लैब से कंप्यूटर एवं उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसका त्वरित अनुसंधान कर पुलिस ने छोटा करणसर निवासी गुलशन मीणा पुत्र कैलाशचंद मीणा, उम्र 20 साल, निवासी मीणों का मोहल्ला एवं एक अन्य बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चुराए गए कंप्यूटर सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। इस कार्रवाई को
एसएचओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आठ सदस्य टीम ने अंजाम दिया।

















































