रेनवाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में की महेंद्र कुड़ी की गिरफ्तारी

0
149
- Advertisement -

रेनवाल पुलिस ने 15 दिन में आरोपी को पकड़ा

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क )। रेनवाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेनवाल पुलिस ने 15 दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रेनवाल पुलिस थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को एक परिवादी ने मामला दर्ज करवाया था कि मेरी पत्नी 24 जुलाई की रात करीब 9 बजे खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। इसके बाद देर रात 12 बजे मैं अपने कमरे में गया तो मेरी पत्नी कमरे में नहीं मिली। इसके बाद दर्ज मामले में रेनवाल पुलिस टीम के थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल रमेशचंद, सुनील कुमार एवं महिला कांस्टेबल जीवणी ने मिलकर अनुसंधान करते हुए पॉक्सो एक्ट में आरोपी महेंद्र कुड़ी पुत्र स्व. कजोड़मल जाति जाट उम्र 36 साल निवासी टीबा वाली ढाणी निमेड़ा थाना खंडेला जिला सीकर को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here