
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत )। जलदाय विभाग में पदोन्नतियों के बाद नई जिम्मेदारियों को लेते हुए कार्यभार ग्रहण करने पर कि. रेनवाल जिला जयपुर निवासी अशोक कुमावत सहायक अभियंता परियोजना खंड जैसलमेर जलदाय विभाग का सम्मान किया गया।
राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ और राजसेवक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने अशोक कुमावत सहायक अभियंता एवं आशु कुमावत अधिशाषी अभियंता सतर्कता का सम्मान करते हुए उनके
उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। वहीं किशनगढ़ रेनवाल के नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार जैन, तहसील स्तरीय कुमावत समाज विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमावत, संगठन महामंत्री मदनलाल बड़ीवाल, श्रवण बेडवाल, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पिपलोदा एवं जिला मंत्री राजेंद्र रिंगस्या ने रेनवाल निवासी अशोक कुमावत सहायक अभियंता परियोजना खंड जैसलमेर को शुभकामनाएं दी है।

















































