Home latest रेनवाल क्षेत्र के बाल्यावास एनिकट पर चली चादर

रेनवाल क्षेत्र के बाल्यावास एनिकट पर चली चादर

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता)। रेनवाल क्षेत्र में बुधवार को हुई तेज बारिश से अब निकटवर्ती बाल्यावास एनीकट में पानी की चादर चल गई है। बाल्यावास एनिकट पर
24 घंटे से लगातार पानी की चादर चल रही है। इसे देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ रहा है।
किशनगढ़ रेनवाल कस्बे एवं आसपास के इलाकों में बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते आखिर एनिकट पर चादर चली है। इस मानसून में पहली बार बाल्यावास एनिकट में पानी की चादर चली है।
गौरतलब है कि इस एनिकट के भरने से आसपास के क्षेत्र का जलस्तर बढ़ता है। इसके किसानों को काफी फायदा होता है। एनिकट पर चादर चलने से पिकनिक मनाने भी लोग यहां आ रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version