रिटायरमेंट और समाज सेवा

0
87
- Advertisement -
सीमा हिंगोनिया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

समाज सेवा रिटायरमेंट के बाद किया जाने वाला फालतू काम नहीं है जो आप अपने टाइम पास के लिए रिटायर होने पर ही करें
रिटायरमेंट के बाद किए जाने वाले कार्यों को वैसे भी सभी यह मानकर चलते हैं कि इन्हें राजनीति करनी होगी जो काफी हद तक सही भी होती हैं
पर यह
समाज सेवा एक सतत् चलने और की जाने वाली प्रक्रिया है जिसे आप पद पर रहते हुए या कोई भी रोजगार करते हुए भी आसानी से कर सकते है
जैसे
आप पद पर रहते हुए किसी जरूरत मंद गरीब का कार्य समय से और ईमानदारी से कर दें,,
किसी गरीब कमजोर को प्यार प्रेम और इज्जत से सुने और साथ में उसका सहयोग पहले करें,,,
आपकी प्रति माह सेलरी का मात्र 1% शिक्षा ,चिकित्सा,या अति आवश्यक कार्य में दान दें ,,,,
आपके प्रति सप्ताह के 24&7 समय में से कुछ घंटे समाज के कार्यों में दें दें,,,
आपकी लेखनी ,या knowledge अच्छी है तो उस ज्ञान को लोगों तक पहुंचाए ,,,,
आपमें कोई विशेष कला है तो उसे गरीब बच्चों को फ्री में सिखाएं ,,,,,
आप कानून के विशेषज्ञ है तो गरीब लोगो को फ्री परामर्श दें ,,,
डॉक्टर है तो गरीब को मुफ्त इलाज दे दें ,,,
शिक्षक है तो गरीब को फ्री में पढ़ाएं ,,,
जिसका जो हुनर है वह गरीब जरूरत मंद को हमेशा बांट सकते है ,,,
कुछ नहीं कर सकते तो गरीब के संघर्ष में साथ खड़े हो जाएं ,,,
साथ नहीं जा सकते तो उसके लिए दुआएं भी कर सकते हैं ,,,
और यदि कुछ भी नहीं कर सकते तो जो कर रहे हैं कृपया उनमें मीन मेख़ न निकाले बल्कि उनका हौंसला बढ़ाएं,,,,

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here