Home politics राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी और अभद्र भाषा का...

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में धरना

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी तथा उनके सहयोगी दलों द्वारा हिंसात्मक, अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी एवं बयान देने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल धरना देकर विरोध/प्रदर्शन किया गया।

धरने को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि 10 वर्ष के शासन के पश्चात् जब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का सिंहासन ढोलने लगा तो वे अब हिंसा पर उतारू हो गए हैं और अर्नगल और हिंसात्मक बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता समाज में नफरत और हिंसा फैलाने के लिए तरह-तरह के उपक्रम कर रहे है इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को जनता के बीच जाकर न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नफरती कार्यक्रम को उजागर करना होगा तथा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को चेताना होगा कि झूठ बोलकर सरकार में तो आ गए किन्तु अब देश के लिए और जनता के विकास के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री तो बन गए लेकिन केवल विदेश में घूमने का काम कर रहे हैं और देश के गृह मंत्री ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई का दुरूपयोग कर विपक्ष के लोगों को डराने व धमकाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बड़े-बड़े पदों पर बैठे हुए लोग अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं यह निंदनीय है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिन्हें बार-बार याद दिलाया जाता है कि वे अभी भी पद पर है और केन्द्रीय मंत्री बन गए है। इन सब बातों को नजरअंदाज कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों की आवाज बन कर राहुल गांधी संघर्ष कर रहे है, जन समस्याओं को उठाने का कार्य कर रहे है। उनके विरूद्ध इस प्रकार की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी सर्वथा गलत है और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि अरविन्दर सिंह मारवाह जो दिल्ली में भाजपा का नेता है वह राहुल गांधी के लिए कह रहा है कि तेरा हश्र दादी जैसा होगा इससे बड़ी शर्म की बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो कि बेअंत सिंह जिन्होंने पूरी उम्र कांग्रेस में बितायी तथा विभिन्न उच्च पदों को प्राप्त किया और कांग्रेस को हमेंशा अपनी मां कहा और स्वयं रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस से तीन बार सांसद बना और राहुल गांधी को अपना नेता बताता रहा, आज भाजपा में जाने के बाद इतने निम्न स्तर पर उतर गया कि राहुल गांधी के लिए अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है, इससे बड़ी शर्मनाक बात हो नहीं सकती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का मंत्री राहुल गांधी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा है, महाराष्ट्र में भाजपा-शिंदे गठबंधन का विधायक संजय गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काट कर लाने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रहा है जो कि ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि बेहद निंदनीय हिंसात्मक वक्तव्य भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा दिए गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने देश का माहौल बिगाड़ रखा है। कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा नेताओं की दादागिरी और गुण्डागर्दी के विरूद्ध सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेंगे।

मुकदमों से नहीं डरने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता निडर है, डरते नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही का विरोध करने हेतु वे स्वयं हमेशा तैयार एवं तत्पर है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्हें रोक नहीं सकेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ प्रदेश का हर कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता न्याय की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष हेतु तैयार है। उन्होंने कहा कि वे पुलिस द्वारा झूठे मुकदमें दर्ज करने और सरकार के षड़यंत्रों से डरने वाले नहीं है जनता के लिए व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष करने के लिए वे किसी भी कीमत में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भी झूठे मुकदमें दर्ज कर लोगों को डराने का काम करते थे और यही भाजपा की भी नीति है किन्तु अंग्रेजों को भी कांग्रेस ने भगाया था उसी प्रकार भाजपा को भी शासन से बाहर करने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए हर तरह का बलिदान देने के लिए तैयार तथा भाजपा की निरंकुश सरकार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरूद्ध आंख भी उठा कर नहीं देखने देंगे। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक दिन-रात एक ही बात रट रहें है कि उनकी चलती नहीं है तो फिर जनता जानना चाहती है कि चल किसकी रही है और चला कौन रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में वर्तमान सरकार जैसा गया-बीता राज किसी ने नहीं देखा।

हरियाणा जम्मू कश्मीर में बनेगी कांग्रेस सरकार

उन्होंने कहा कि भाजपा का कुशासन ज्यादा दिन नहीं चलेगा, यह हरियाणा में निश्चित रूप से हारने वाले है, महाराष्ट्र में भी भाजपा की हार तय है, इसीलिए भाजपा के नेता देश का माहौल खराब करना चाहते है। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस नेता हरियाणा चुनावों में प्रचार हेतु जा रहे है जहां भाजपा को सबक सिखा कर आएंगे।

वन नेशन वन इलेक्शन को बताया जुमला

चाहिए इसलिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा और कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार करते हुए प्रदेश में होने वाले 7 विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं को छुपाने हेतु भाजपा नेता वन नेशन-वन इलेक्शन जैसे जुमले ला रहे है किन्तु जिस प्रकार संविधान बदलने की बात पर भाजपा 400 पार के नारे के बावजूद 200 पार पर सिमट गई, इस जुमले से भाजपा की केन्द्र सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल भी पूर्ण नहीं कर पाएगी। अब चूंकि पूरे देश में एवं भाजपा में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध शुरू हो गया है इससे ध्यान भटकाने के लिए वन नेशन-वन इलेक्शन का नया शगुफा छोड़ा गया है।

धरने को इन नेताओं ने किया संबोधित
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि धरने को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना, सांसद भजनलाल जाटव, विधायक मनोज मेघवाल, अमित चाचाण, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, प्रतापसिंह खाचरियावास, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, आर.आर. तिवाड़ी, डॉ. अर्चना शर्मा, सुनीता गठाला सहित अनेक प्रमुख कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया।

धरने में यह प्रमुख नेता रहे मौजूद

करने में सांसद हरिश्चंद्र मीणा, विधायक शांति धारीवाल ,राजेंद्र पारीक ,अमीन कागजी, हाकम अली, दीपचंद खेरिया, इंदिरा मीणा, भीमराज भाटी, पूसाराम गोदारा ,प्रीतराम काला, मनीष यादव ,अनीता जाटव ,प्रशांत शर्मा, विकास चौधरी ,मांगीलाल मीणा ,सुरेश गुर्जर ,गीता बरवड, डॉक्टर शिखा मिल बराला,जाकिर हुसैन गैसावत ., जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष आर.आर तिवारी, सुनीता गठाला, भानु प्रताप सिंह, हरिप्रसाद बैरवा ,पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, डॉ राजकुमार शर्मा, वैभव गहलोत, पूर्व विधायक गंगा देवी वर्मा, लाखन मीणा, करण सिंह राठौड़ ,गजराज खटाना, सुरेश चौधरी, दाताराम गुर्जर ,ओम प्रकाश हुड़ला, राखी गौतम, यशवीर सुरा, अभिषेक चौधरी, मनीषा गुर्जर ,मुमताज मसीह ,महेश शर्मा ,धर्मेंद्र सिंह राठौड़, एमडी चोपड़ा ,महेंद्र गहलोत ,राम सिंह कस्बा, राजेंद्र चौधरी ,राजेश चौधरी, जसवंत गुर्जर, आरसी चौधरी ,स्वर्णिम चतुर्वेदी, विजेंद्र सिंह सिद्धू ,मोहन डागर ,राहुल भाकर, नरेश चौधरी, रघुवीर सिंह राठौड़, कुलदीप पुनिया ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष जयपुर देहात राजेंद्र यादव शहीद अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

राहुल भाकर, श्री नरेश चौधरी, श्री रघुवीर सिंह राठौड़, श्री कुलदीप पूनियां, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जयपुर देहात श्री राजेन्द्र यादव सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version