
उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन
. सिरोही । (तुषार पुरोहित ब्यूरो )चीफ लोकसभा में कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के द्वारा संसद भवन में समस्त हिन्दू समाज को हिंसक और नरफत फैलाने वाले दिये गये बयान को लेकर…हिन्दू समाज आहत दिखा…और हिन्दू समाज नें इसे देवी देवताओ का अपमान भी बताया। …..बजरंग दल के बैनर तले राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा कर राहुल गाँधी पर कार्रवाई की मांग की। राहुल गाँधी का पुतला जलाकर विरोध प्रकटभी किया। … राहुल गांधी के बयान से लगा की कांग्रेस पाटी के मन में हिन्दू समाज के प्रति कितना जहर है। सिरोही वासियो नें राष्ट्रपति से मांग कि है की मल्लिकाअर्जुन खडके एवं राहुल गांधी हिन्दू समाज से माफी मांगे एवं दिये गये बयानों को आधार बनाकर ठोस कार्रवाई की मांग की।

दूसरी और कांग्रेस सरकार संगम लोढ़ा का कहना है कि बीजेपी राहुल गांधी के बयान को काट छांट कर दिखा रही है। राहुल गांधी ने सदन में हिंदुओं को सहिष्णु बताया था। साथ ही यह कहा था कि बीजेपी का हिंदू हमेशा हिंसा की बात सोचता है। हमेशा नफरत की बात करता है । जबकि हिंदू धर्म कभी भी किसी से नफरत करने को नहीं कहता है। कभी भी हिंसा की बात नहीं कहता है।















































