Home rajasthan राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विधानसभा मैं संबोधन कल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विधानसभा मैं संबोधन कल

0

जयपुर। पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा के पुन: आरम्‍भ हो रहे आठवें सत्र में शुक्रवार 14 जुलाई को प्रात: 11:00 बजे विधान सभा के सदन में भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का विशेष सम्‍बोधन होगा।  विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बताया कि 14 जुलाई को प्रात: 10:50 बजे विधान सभा पहुँचने पर राष्‍ट्रपति की अगवानी की जायेगी। राजस्‍थान विधान सभा में राष्‍ट्रपति का सम्‍बोधन पहली बार हो रहा हैं। राज्‍य विधान सभा के लिए यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होंगे।

राष्‍ट्रमण्‍डल संसदीय संघ के राजस्‍थान चैप्‍टर द्वारा शुक्रवार 14 जुलाई को सांय 06:00 बजे झालाना संस्‍थानिक क्षेत्र स्थित राजस्‍थान इन्‍टरनेशनल सेन्‍टर में ‘‘ राजस्‍थान विधानसभा के प्रमुख संवैधानिक पदधारकों की लोकतन्‍त्र के सुदृढिकरण में योगदान ’’ विषयक एक दिवसीय सेमिनार की मुख्‍य वक्‍ता भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी। राज्‍यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, विधान सभा में प्रतिपक्ष नेता राजेन्‍द्र राठौड भी सेमिनार को सम्‍बोधित करेंगे।

इससे पूर्व जयपुर पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी और राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। द्रौपदी मुरमू आज रात्रि विश्राम राज भवन स्थित विश्राम गृह में ही करेंगी और सुबह सभी कार्यक्रमों में भाग लेंगी ।उनका खाटू श्याम जी दर्शन करने का कार्यक्रम भी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version