रावतसर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

0
134
- Advertisement -

हनुमानगढ़, रावतसर ।(जगत जोशी सीनियर रिपोर्टर )रावतसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवीलाल मटोरिया की अध्यक्षता में रखी गई बैठक में उत्तर प्रदेश में सत्संग में हुए हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद में लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन व कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए सभी पदाधिकारी को बधाई दी गई । ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में राजस्थान सरकार जो कि इस समय हर मोर्चे पर फैल दिखाई दे रही है, उसके खिलाफ ज्ञापन भी एसडीएम के मार्फत मुख्यमंत्री को दिया गया। ज्ञापन में बिजली, पानी की समस्याओं से जूझ रही क्षेत्र की जनता को तुरंत राहत देने की मांग की गई । बजट में रावतसर के अंदर बाईपास व एग्रीकल्चर कॉलेज की घोषणा तुरंत करने की मांग भी रखी गई। बैठक में नगर अध्यक्ष सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व क्षेत्र के सरपंच मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here