
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव से पूर्व कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पार्टी ने रायबरेली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है । इससे पूर्व सोनिया गांधी यहां से चुनाव जीतती रही है। वहीं अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी के सामने कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। अमेठी से पिछला चुनाव राहुल गांधी से हार गए थे। उसके बाद से लगातार स्मृति ईरानी, राहुल गांधी को यहां से चुनाव लड़ने के लिए चैलेंज कर रही थी। लेकिन राहुल गांधी को अमेठी से टिकट नहीं देकर रायबरेली से टिकट दिया गया है। अमेठी से केएल शर्मा जो अब तक सोनिया गांधी का सारा कामकाज देखते थे अब उन्हें अमेठी से उम्मीदवार बनाया गया है ।अब तक वे रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। आम चुनाव के पांचवें पेज में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर मतदान होना है। यह दोनों सीट परंपरागत रूप से गांधी नेहरू परिवार के सदस्यों के पास रही है। पहली बार पार्टी ने अमेठी से गैर गांधी परिवार को उम्मीदवार बनाया है ।कमेटी और रायबरेली में नामांकन की तैयारी पूरी हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन में शामिल होने के लिए रायबरेली जा रहे हैं ।खड़गे सुबह 10:30 बजे रायबरेली पहुंचेगे।















































