रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन रहेगा आधे दिन का अवकाश- भजनलाल

0
53
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 22 जनवरी को भगवान श्री राम की अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे राजस्थान में आधे दिन की अवकाश की घोषणा की है । आपको बता दें कि 22 जनवरी को पूरे देश पर में दूसरी दिवाली मनाई जा रही है। इस दिन बाजारों में विशेष सजावट होगी। प्रदेश के सभी निगम, नगर पालिकाओं ने पूरे प्रदेश में सफाई अभियान चला रखा है और सरकारी इमारत पर सजावट का निर्णय किया है। वहीं बाजारों में व्यापार मंडलों के अध्यक्षों ने भी इस दिन दूसरी दिवाली मनाने की घोषणा की है। सामाजिक संगठनों ने भी अपने-अपने घरों पर पांच-पांच दीपक जलाने की बात कही है। राजस्थान सरकार ने भी अब प्रदेश में सभी सरकारी कार्यों में आधे दिन की अवकाश की घोषणा की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here