4 अक्टूबर को गोनेर से विधाणी धाम के लिए निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0
132
- Advertisement -

  • श्रद्धालुओं का लगा तांता, भजन त्रिवेणी हुई प्रवाहित
    जयपुर । सीतापुरा, गोनेर रोड विधाणी ​स्थित श्री गोपाल सागर आश्रम में रविवार को भजन संध्या हुई। इसमें स्थानीय नामचीन लोक कलाकारों ने गुरु दरबार में हाजरी भरी।
    स्थानीय कलाकार कन्हैया लाल ने आओ आओ जी विधानी वाला गुरुदेव…. बाबा भजनानंद ने भजो सकल गुण कृपा हो जाए … सरीखे भजन पेश किए।
    लोक गायक हजारी लाल ने गुरुदेव कृपा करके मुझको अपना लेना… गुरु मेरी पूजा गुरू गोविंदा गुरु मेरा साक्षात परमब्रह्म …. भजन पेश कर श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया।
    इनके अलावा अन्य कलाकारों ने भी गुरु महिमा के भजन पेश किए।
    इससे पूर्व मिथिला बिहारी महाराज ने आश्रम में अखंड रामधुन का शुभारंभ करवाया। अब लगातार छह दिन तक अखंड रामधुन जारी रहेगी।

आयोजन की जानकारी देते हुए लक्ष्मी निधी सरजू बिहारी ने बताया कि महोत्सव के तहत प्रत्येक दिन आश्रम में भजन संध्या आयोजित होगी। महोत्सव के लिए आश्रम परिसर में भव्य साज सज्जा की जाएगी। राजस्थान के अलावा उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश से अनेक संत महात्मा भी इसमें शामिल होंगे।

भव्य होगी शोभायात्रा
महोत्सव के तहत 4 अक्टूबर को गोनेर ​िस्थत जगदीश मंदिर से विधाणी तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें दो दर्जन से अ​धिक सजे रथों पर भगवान की झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालु रास्तेभर रामधुन पर नृत्य करते हुए साथ चलेंगे। मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरित किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here