Home rajasthan रात 8:00 बजे बाद भी धड़ल्ले से बिक रही है शराब

रात 8:00 बजे बाद भी धड़ल्ले से बिक रही है शराब

0

बारां, किशनगंज । (हरीश शर्मा रिपोर्टर)
शराब ठेकेदारों के हौसले बुलंद है रात्रि 8:00 बजे बाद भी लाइसेंस की दुकान के समीप की दुकान अवैध रूप से शराब बिक्री धड़ल्ले से करते हैं।
बारां जिले में अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान रात्रि 8:00 बजे बन्द होने के बाद समीप की ही दुकानों पर ही कई दुकादारों ने डीप फ्रीजर लगाकर अस्थाई दुकान बना रखी है ।,जिस पर रात्रि 8:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक खुले आम शराब की बिक्री की जाती है। राजस्थान सरकार व आबकारी अधिनियम के तहत रात्रि 8:00 बजे बाद शराब बेचना गैरकानूनी है, पर शराब ठेकेदार की मनमर्जी व प्रशासन की मौन स्वीकृति के कारण सरकारी नियमों की लगातार ठेकेदार द्वारा धज्जियां उड़ा कर सरे आम शराब की बेची जा रही है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_088a82ab-44a5-4465-91bd-9e1492415561.mp4


रात्रि में नियमों की धज्जियां उड़ाकर शराब के बेच कर ठेकेदार द्वारा मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। आबकारी विभाग व पुलिस विभाग बना धृतराष्ट्र बना हुआ है।
आखिर प्रशासन रात्रि 8:00 बजे बाद की बिक्री पर क्यों अंकुश नहीं लग पा रहा है । या तो ठेकेदार को राजनीतिक वर्चस्व प्राप्त है या फिर प्रशासन ठेकेदार के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस वाले और आपका विभाग के लोग ठेकेदारों में ठेके वालों से मिले हुए हैं इसलिए यह ढलने से शराब भेजते हैं यदि कोई शिकायत कर दे तो फिर उसके साथ में मारपीट कर देते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version