- Advertisement -

डीडवाना, नावां सिटी।( मनीष पारीक सीनियर रिपोर्टर) स्थानीय विधायक और राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी रविवार 21 जुलाई को नावा सिटी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी ने बताया कि राजस्व मंत्री योगियों के आसन में महात्मा गांधी विद्यालय भवन का 8:00 बजे शिलान्यास करेंगे । राधा कृष्ण भगवान मंदिर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए करेंगे वृक्षारोपण । प्रातः 9:00 बजे भजनलाल सरकार के अभियान मेरा वृक्ष मेरा परिवार के तहत पगल्या वाले बाबा धाम में 501 पौधे लगाकर करेंगे वृक्षारोपण अभियान का आगाज।
- Advertisement -



















































