राजस्थान में ‘पावर’ पर सियासत जारी

0
65
- Advertisement -

जयपुर।( विशेष संवाददाता) पूर्व सीएम अशोक गहलोत और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सोशल मीडिया पर कर रहे है एक दूसरे पर वार पलटवार।छत्तीसगढ़ कोल माइंस को लेकर पूर्व CM के बयान पर ऊर्जा राज्य मंत्री के जवाब से सियासत गर्मा गई।

ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने X पोस्ट के जरिए रखे फैक्ट

नागर ने कहा-‘PEKB की 91 हेक्टेयर भूमि की साइट क्लीयरेंस अनुमति 12 दिसंबर 23 को मिल चुकी है। इसमें से 26 हेक्टेयर भूमि 19 जनवरी 24 तथा 30 हेक्टेयर भूमि 22 मार्च 24 को राजस्थान सरकार को सौंप दी गई। जिससे प्रति दिन 9 रेक कोयला राजस्थान को मिल रहा है और इसके लिए हमने धन्यवाद व्यक्त किया था।

साथ ही शेष 34 हेक्टेयर के लिए भी क्लीयरेंस दे दी गई है

हमें आशा है कि यह जमीन भी जल्दी ही प्राप्त हो जाएगी,कुछ बिंदु जो अभी भी लंबित हैं।

छत्तीसगढ़ CM बयान में इन्हीं अनुरोधों के पूर्ण ना होने की ओर इशारा कर रहे थे। छत्तीसगढ़ सरकार व राजस्थान सरकार मिलकर जन कल्याण में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है। लेकिन दुर्भाग्यवश पूर्व सीएम असफल विपक्ष के रूप में मिथ्या प्रचार कर रहे है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here