Home rajasthan राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने मुख्यमंत्री को नियमितीकरण के...

राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने मुख्यमंत्री को नियमितीकरण के लिए दिया ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीकर। (योगेश ऋषिका ) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज सीकर के दौरे पर रहे। इस दौरान राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय के सहायक संघ ने सीएम को नियमितीकरण का ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष) के आह्वान पर जिला प्रभारी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ सीकर ने सीकर में मुख्यमंत्री को अपने नियमितीकरण के लिए ज्ञापन दिया हैl जिला प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि राजस्थान संविदा सेवा नियम 2022 में एडॉप्ट हो चुके वर्तमान में कार्यरत पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक जो कि पूर्व में आपकी सरकार द्वारा 2007-08 में विद्यार्थी मित्र योजना में लगाए गए थे उनको मई 2017 में आपकी सरकार द्वारा विद्यार्थी मित्रों को ग्राम पंचायत सहायक योजना में समायोजित कर दिया गया था तब से लगातार संविदा पर कार्यरत है, पिछली कांग्रेस सरकार ने सविंदा सेवा नियम 2022 में एडॉप्ट करके पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक तो बना दिया, किंतु पूर्व अनुभव की सम्पूर्ण गणना नहीं कर नियमितीकरण की प्रक्रिया से वंचित रख दिया थाl मुख्यमत्री से निवेदन है कि द्वारा पूर्व में दी गई संविदात्मक सेवाओं की सम्पूर्ण गणना कर वर्तमान पदों पर नियमित किया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version