राजस्थान के युवा विदेशों में जाकर नाम कमा सकते हैं,तो यहाँ रह रहे युवा क्यों नहीं- राजे 

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जो एआई और नई तकनीक क्वांटम कंप्यूटिंग में आगे होगा वही दुनिया का नेतृत्व करेगा-वसुन्धरा राजे

प्रदेश में ड्रग्स का प्रकोप बढ़ रहा है युवा इससे दूर रहें-वसुन्धरा राजे

जयपुर।पूर्व सीएम  वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थानियों का प्यार ही मेरे लिए सबसे बड़ा पद है।उन्होंने कहा कि राजनीति में सब लोगों को पद चाहिए।काम अच्छा करों,पद आपके पास ख़ुद चलकर आयेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।युवा इससे दूर रहें और इसे रोकने में सरकार का सहयोग करें।

पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय मूल के गूगल सीईओ सुंदर पिचाई जैसे युवा मानव कैपिटल के श्रेष्ठ उदाहरण हो सकते है तो राजस्थान के युवा क्यों नहीं? राजस्थान के युवा विदेशों में जाकर नाम कमा सकते हैं,तो यहाँ रह रहे युवा क्यों नहीं ? श्रीमती राजे शनिवार को युवा शक्ति परिषद राजस्थान द्वारा आयोजित ‘सशक्त युवा-सशक्त राष्ट्र’ सम्मेलन में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें।युवा एआई और नई तकनीक क्वांटम कंप्यूटिंग का सदुपयोग करें।इनमें जो आगे होगा,वही दुनिया का नेतृत्व करेगा।डिसीजन मेकिंग में युवाओं की सक्रिय भागेदारी होना चाहिए है।वे बोली स्वीडन,जापान और जर्मनी ने युवाओं में निवेश करके ही प्रगति की है।भारत भी युवाओं को आगे ला रहा है।युवा असंभव को संभव कर सकते हैं।आसमां छू सकते हैं।सितारे तोड़ सकते हैं।दुनिया बदल सकते है।युवा नौकरी करने वाले नहीं,नौकरी देने वाले बनें।विवेकानन्‍द जी भी यही कहते थे कि संसार की संपूर्ण शक्तियाँ अगर किसी में निहित है तो वह भारत के युवाओं के अंदर है।आज भारत में इनोवेशन,इन्क्यूबेशन और स्टार्टअप की नई धारा का नेतृत्‍व युवा ही तो कर रहें है।आज स्टार्टअप इको सिस्टम में भारत दुनियाँ के टॉप थ्री देशों में है।यह युवाओं की मेहनत का ही फल है। ये थे मौजूद-महंत कैलाश,अंकित धायल।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here