राजसमंद । उदयपुर और राजसमंद एसीबी ने राजसमंद में कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने राजसमंद में जिला परिवहन अधिकारी नयन सिंह सोढा, दलाल जयराम गुर्जर और तरुण कुमार दीक्षित को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया । पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार ने बताया कि यातायात सलाहकार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके माध्यम से जिन जिन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किए गए हैं, उनके प्रति लाइसेंस 1750 कमीशन मांगा जा रहा है। जबकि इससे पूर्व में 1150 रुपये ही कमीशन दिया जाता था। इस कारण परिवहन विभाग ने 15 फरवरी के बाद उसके माध्यम से कोई लाइसेंस नहीं बनवाया। जिला परिवहन अधिकारी लाइसेंस के कमीशन के रूप में 261000 रुपये की मांग कर रहे हैं । ऐसे में एसीबी में शिकायत का सत्यापन कर आरोपियों को रिश्वत लेते हुए कार्यालय में ही धर दबोचा। अभी उनके घर और कार्यालय के दस्तावेज खंगाले का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
