Home rajasthan रविवार को बेनाडा धाम में विशाल रक्तदान और चिकित्सा शिविर का आयोजन

रविवार को बेनाडा धाम में विशाल रक्तदान और चिकित्सा शिविर का आयोजन

0

बस्सी। महेश शर्मा संवाददाता बस्सी के बैनाडा रविवार को बेनाडा धाम में विशाल रफ्तार और चिकित्सा धाम में रविवार को विशाल रक्तदान के साथ ही सम्पूर्ण हैल्थ एवं आंखो की जांच का नि: शुल्क शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं गौ सेवक कैलाश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित किया जाएगा।

शिविर को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि पिछली बार उनके जन्मदिन पर विशाल रक्तदान और जांच शिविर आयोजित किया था जिसमें करीबन 850 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कैलाश चंद शर्मा दुर्गापुरा ने कहा कि वे चाहते हैं उनके जन्मदिन के बहाने हजारों रक्त एकत्रित कर उसे जरूरतमंद को इसका लाभ मिले ताकि समय आने पर उसका जीवन बच सकें। इसी धारणा को लेकर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें लोगों का संपूर्ण हैल्थ जांच करके आखों की भी नि: शुल्क जांच की जाएगी और उसके बाद आवश्यकता के अनुसार उनका ऑपरेशन भी आयोजित किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह बैनाडा धाम में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने रक्तदान शिविर में एक हजार से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान महासभा के युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुनील टीलावाला, विकास शर्मा पालावाला, राजेंद्र शर्मा तूंगा, बंशी पंचोली, रोहित शर्मा खेड़ी, विक्रम खेड़ी, राजेश भूडला, सियाराम महाराजपुरा, मुकेश शर्मा एमआरएफ समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version