Home latest रक्तदान शिविर में 77 लोगो ने किया महादान

रक्तदान शिविर में 77 लोगो ने किया महादान

0


रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज एवं श्री गोपाल कृष्ण सेवा समिति जयपुर के सयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजित
गिरिराज कयाल ने 92वी बार, दिलीप सिंह ने 60 वी बार किया रक्तदान

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क


नीमकाथाना श्रीमाधोपुर। ( रवि अग्रवाल ) स्थानीय स्व चौधरी नाथू राम भामू रोटरी भवन श्रीमाधोपुर में सुबह से रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज एवं श्री गोपाल कृष्ण सेवा समिति जयपुर के सयुक्त आयोजन हुआ जिसमें कुल 77 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया
रक्तदान शिविर का शुभारम्भ दिप प्रज्वलित कर किया गया।
मित्तल ब्लड बैंक सीकर एवं बंसल ब्लड बैंक जयपुर द्वारा रक्त संग्रहित किया गया।सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया।रक्तदाताओं में रो गिरिराज कयाल ने 92वी बार, दिलीप सिंह ने 60वी बार , पुरषोतम सोनी, अमित गिनोडिया ने रक्तदान किया।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह पवन जी ने रक्तदान कर रक्तदाताओं एवं आयोजको का उत्साहवर्धन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिन्दू जागरण मंच की महिला सह संयोजिका दीपिका शर्मा ने भी रक्तदान किया।


रक्तदान महादान शिविर में कुल 75 पुरुष एव 2 महिलाओं ने रक्तदान किया
रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए श्री गोपाल कृष्ण सेवा समिति जयपुर एवं मित्तल ब्लड बैंक जयपुर ने रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विहिप के मुकेश शर्मा, हिन्दू जागरण मंच के एड शुभम शर्मा ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विश्वेन्द्र कुमार, नगर प्रचारक मोहन रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चोटिया,शांति लाल सोनी, सागर मल शर्मा, राजेन्द्र कसेरा ,ने अपनी सेवाएं प्रदान की। रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनोज चोटिया, सचिव शांति लाल सोनी ,प्रोजेक्ट चेयर मेन सुरेश चोटिया, को प्रोजेक्ट चेयर मेन सुरेश चोटिया सहप्रान्त पाल दिलीप सिंह ओएनजीसी के स्वतंत्र निदेशक डॉ माधव सिंह एवं श्री,गोपाल कृष्ण सेवा समिति जयपुर, बंसल ब्लड बैंक जयपुर स्व मुंशीराम मित्तल ब्लड बैंक सीकर ने आयोजको, सहयोगियो तथा रक्तदाताओं का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version