Home rajasthan ये वक्त मांगने का नहीं जनता को देने का है-वसुंधरा राजे

ये वक्त मांगने का नहीं जनता को देने का है-वसुंधरा राजे

0

सरकार और अफ़सरों में खींचतान,
किसानो को हो रहा भारी नुक़सान

झालावाड़।। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि अतिवृष्टि के क़हर में केंद्र से मदद की गुहार लगाने वाली कोंग्रेस सरकार के लिए,ये समय मांगने का नहीं बल्कि जनता को देने का है।उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री कह रहें है कि हौड़ोती में 80-90 प्रतिशत खराबा हुआ है।अधिकारी मंत्री की बात को नकार कर कह रहें है कि नहीं हाड़ौती में तो सिर्फ़ 30 प्रतीशत फ़सले ही ख़राब हुई है।सरकार और अफ़सरों में खींचतान से किसानो को राहत के बजाय नुक़सान हो रहा है

राजे ने आज झालावाड़ जिले के खानपुर, मनोहरथाना,आनंदा, चावली डेम,राजगढ़ डेम,गागरीन डेम,का हवाई निरीक्षण किया।उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी थे।खानपुर में उन्होंने जैन संत सुधासागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया और आदिनाथ भगवान के दर्शन किये।


हाड़ौती के कई किसानो को 2019 और 2020 का भी मुआवज़ा नहीं मिला। इसलिए 7 दिवस में गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर मुआवज़ा देने का काम तत्काल शुरू हो। जिन लोगों की जान गई है,उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के अलावा रोज़गार भी दिया जाये। जिन लोगों के मकान ढहे है,उन्हें मकान निर्माण के लिए एक लाख 50 हज़ार रूपये दिये जायें।जब तक उनके मकान नहीं बन जाता तब तक उन्हें एक मुश्त किराया राशि दी जाये।कई लोगों के मकान सिवायचक,वन और चरागाह भूमि पर बने हुए है।वे भी ढह गये हैं।उन्हें भी मुआवज़ा दिया जाये।जिन-जिन लोगो का अतिवृष्टि में नुक़सान हुआ है,उनका दो माह का बिजली का बिल माफ़ किया जाये।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version