यूपीएससी की तर्ज पर आरपीएससी जारी करेगी कैलेंडर

0
70
- Advertisement -

कैबिनेट की बैठक में रस परीक्षा की बधाई तारीख

परीक्षार्थियों ने लगाए किरोड़ी लाल आई लव यू के नावे

जयपुर ।आई लव यू आई लव यू किरोड़ी लाल आई लव यू जयपुर में आरएएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों ने धरना स्थल पर इस तरह के नारे लगाकर राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया । दरअसल आज भी कैबिनेट की बैठक में राजस्थान सरकार ने आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख बढ़ाने की बात स्वीकार कर ली और तारीख को आगे बढ़ा दी। लेकिन इसके साथ ही डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा की बार-बार तारीख नहीं बढ़ानी पड़े और युवाओं को धरना प्रदर्शन नहीं करना पड़े, इसके लिए कैबिनेट की बैठक में तय किया गया है कि आने वाले समय में आरपीएससी सभी परीक्षाओं के लिए यूपीएससी की तर्ज पर एक कैलेंडर जारी करेगी । निश्चित तारीख पर ही परीक्षाएं होगी । उन्होंने कहा कि इस बार आरएएस परीक्षा तिथि बढ़ाने के पीछे कई कारण है। जिनमें से महत्वपूर्ण कारण है। इस बार विधानसभा चुनाव भी हुए है। क्योंकि बहुत सारे अभ्यर्थी पहले से सरकारी सेवा में है और उन्हें तैयारी करने का अवसर नहीं मिला है। पूर्व में जब भी मैं परीक्षा होती थी तो परीक्षार्थियों को 120 दिन का समय तैयारी करने के लिए मिलता था।

लेकिन इस बार आरपीएससी ने 90 दिन का समय दिया। इसलिए कैबिनेट में तय किया गया कि इस बार तो परीक्षा की तारीख बढ़ा दी जाए । लेकिन भविष्य में किसी को आंदोलन नहीं करना पड़े, इसलिए आरपीएससी खुद अपना कैलेंडर जारी करेगी ,जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने आरपीएससी को कैलेंडर जारी करने के लिए तो कह दिया। लेकिन कैलेंडर जारी नहीं हो सका । इसलिए अभ्यर्थियों को धरना प्रदर्शन पर उतरना पड़ा। मीणा के इतना कहते ही परीक्षार्थियों ने किरोड़ी लाल मीणा जिंदाबाद के नारे लगाए और सरकार का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here