युवा कांग्रेस ने सोंपा नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन

0
88
- Advertisement -

गंगापुरसिटी । (अमिता मीना वरिष्ठ संवाददाता) युवा कांग्रेस ने सौंपा जिला कलेक्टर और नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन: राजस्थान युवा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबह सिंह सैमाड़ा के नेतृत्व में पंचायत समिति स्थित महात्मा गांधी पार्क से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंपा , ज्ञापन में युवा कांग्रेस द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं राजस्थान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर समय रहते क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी समय में युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेंगी।

नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर सिटी की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर सात दिवस की चेतावनी दी ,अगर सात दिन के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के नालों की सफाई एवं सड़कों के गड्ढे दुरुस्त नहीं किया तो युवा कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबह सिंह सैमाड़ा, अशोक गौड़, अजय, पंकज मीणा, नमो बडौली सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here