Home rajasthan युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बस्सी में पौधारोपण किया

युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बस्सी में पौधारोपण किया

0

बस्सी -। महेश शर्मा संवाददाता लोग टुडे न्यूज नेटवर्क भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बस्सी में पौधारोपण किया गया। राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान के तहत बस्सी युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मीना के नेतृत्व में बिराजपुरा में पौधे लगाए गए। इसके साथ ही बस्सी नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों का शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया। जितेंद्र मीणा ने कहा कि संगठन के लाखों सक्रिय कार्यकर्ताओं को सलाम है जो निस्वार्थ रूप से नागरिकों के अधिकारों के लिए लड़ते हैं और परिवर्तन का नेतृत्व करते हैं। इसके साथ ही पौधारोपण को लेकर कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधे हमें छाया, फल, ऑक्सीजन देते हैं। इस दौरान तुंगा प्रधान कृष्ण अवतार, सरपंच महेश शर्मा, जालम,मनोहर मीना मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version