- Advertisement -

जयपुर। जयपुर में एक सिर कुचली हुई लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर स्थित आशादीप स्कूल के ग्राउंड में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई । सिर पर भारी वस्तु से वार कर युवक की हत्या की गई है। इधर शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मध्य प्रदेश के दतिया निवासी सोनू राठौर के रुप में की है। पुलिस के मुताबिक सोनू राठौर जयपुर में किराए का मकान लेकर रहता था ऐसे में पुलिस ने शराब पार्टी के दौरान हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -














































