अलम सद्दे का निकला जुलूस
16 जुलाई के रात्रि और 17 जुलाई को दिन में मोहर्रम के जुलूस निकालेंगे

जयपुर ग्रामीण जमवारामगढ़ वसीम अकरम संवाददाता ताला कस्बे में रविवार को अलम सद्दे का जुलूस ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। दरगाह बाजार के इमाम चौक से अलम सद्दे का जुलूस ढोल नगाड़े के साथ निकाला गया। जो दरगाह बाजार होते शेखावाड़ा इमाम चौक पहुंचकर वहा से रवाना होकर पटवारियों के चौक होते हुए स्कूल के सामने इमाम चौक पहुंचे पीरपुरा ईमाम चौक पहुंचकर अलम सद्दे का जुलूस का समापन हुआ। सभी ईमाम चौक पर शर्बत और चीनी पर फातिया लगाई।इस दौरान अखड़ेबाजो ने करतब भी दिखाएं। जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जयपुर ग्रामीण एसपी शांतनु सिंह के निर्देशन में रायसर थानाधिकारी महिंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

इस दौरान एएसआई सुभाष सामोता,हेड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार,कांस्टेबल गोकुल मीणा,अमित कुमार,शेख इस्माइल खान,सरपंच अमीर खान शेख,पूर्व सरपंच अन्नू खान शेख,हाजी इशाक,अब्दुल इस्लाम,सरजू खान शेख सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


















































