मोहर्रम को लेकर ताला पुलिस चौकी में हुई बैठक

0
61
- Advertisement -

ताला वसीम अकरम),!^।रायसर थाना पुलिस क्षेत्र के ताला स्थित पुलिस चौकी परिसर में रविवार को मोहर्रम कमेटी व सीएलजी सदस्यो के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जयपुर ग्रामीण एसपी शांतनु सिंह के निर्देशन के बाद जमवारामगढ़ उपाधीक्षक आरपीएस प्रदीप गोयल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मोहर्रम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपाधीक्षक गोयल ने कहा की मोहर्रम का पर्व सभी वर्गों में प्रेम एवं सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

मोहर्रम के जुलूस में शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने का आह्वान किया। उपाधीक्षक गोयल ने ताला सरपंच को निर्देशित किया की मोहर्रम के पर्व वाले स्थान पर सफाई व्यवस्था, उबड़ – खाबड़ रास्ता ठीक करवाने, मोहर्रम स्थल पर विद्युत तारों को ठीक करवाना सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए। इस बैठक में ताला सरपंच अमीर खान शेख,पूर्व सरपंच अन्नू खान,फकरुद्दीन खान,लल्लू मीना,शंकर स्वामी, अर्जून प्रजापत,हाजी लतीफ,हाजी इशाक,ग्राम विकास अधिकारी सोहन कुमार सांवरिया,चौकी प्रभारी एएसआई सुभाष सामोता,कांस्टेबल गोकुल मीणा,अमित कुमार,पूरण चौधरी,हनुमान मीना, अल्लाद्दिन दिनाका सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here