- Advertisement -

गंगापुर सिटी । (अमिता मीना वरिष्ठ संवाददाता ) वजीरपुर बैंक बचाओ संघर्ष समिति मोहचा गांव के ग्रामीण शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल के रूप में बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक प्रधान कार्यालय अजमेर में पहुंचे, जहां उन्होंने जीएम वीसी जैन को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
समिति संयोजक आदिवासी जवानसिंह मोहचा ने बताया कि GM साहब ने10-15 दिन में पुनः पहले की तरह बैंक को सुचारू रूप से चालू करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने के दौरा ERCP के प्रदेश अध्यक्ष जवानसिंह मोहचा, अमरसिंह डायरेक्टर, हरि जाटव, जनमेश कोट्वाडया, मुंशी खान, पवन शर्मा, शंकर जाटव , रामनिवास जांगिड़, बृजलाल आदि कई लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -


















































