परबतसर । सुरेश ढाका संवाददाता हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेंगा हाईवे के खोखर गांगवा के पास बीती रात 12 बजे लगभग ट्रैलर और पीक अप में भीषण ट्रककर हो गई । भीड़त के बाद पिक अप गाड़ी पलटी खा गई जिससे आग लग गई जिससे पिक अप ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई ।भीषण आग पर काबू पाने के लिए परबतसर , नावां , मकराना की दमकल ने आग पर काबू पाया परबतसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जले शव को मौचरी में रखवाकर एक्सीडेंट वाहनों को मेगा हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू करवाया ।मृतक की पहचान प्रेम पुत्र दिल्लू राम जाति नाई निवासी सुरपुरा थाना नोहर हनुमानगढ़ के रूप में पहचान हुई है पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया परिजनों को सूचना दे दी है।
