विकसित राजस्थान के संकल्प और जन-आकांक्षाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सांसद-विधायक संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर-सिरोही और पाली संसदीय क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।
विकसित राजस्थान का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान का संकल्प तभी सिद्ध होगा जब केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचे।”
जनप्रतिनिधियों की भूमिका
शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे विकास की इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा,
“जनता ने हमें जनसेवा का अवसर दिया है। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कमी न रहे।”
कार्यक्रम इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप मुख्यमंत्री डॅा. प्रेम चंद बैरवा, दिया कुमारी सहित संबंधित संसदीय क्षेत्रों के भाजपा सांसद, विधायक और लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा, “संगठित प्रयासों से ही राजस्थान को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जा सकता है। इसके लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा।”










































