मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर श्रीनाथ जी मंदिर में किए दर्शन

0
122
- Advertisement -

भगवतगीता का संदेश पूरी दुनिया के लिए अमूल्य धरोहर

सांदीपनि आश्रम तक विकसित करेंगे ‘श्री कृष्ण गमन पथ’

-पूजा-अर्चना कर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डीग/जयपुर।( मुकेश सैनी संवाददाता) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डीग के पूंछरी का लौठा स्थित मुखारविंद मंदिर में सपत्नीक अभिषेक किया और श्रीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

शर्मा ने श्रीनाथजी के मंदिर में फल-फूल अर्पित कर श्री कृष्ण की आरती की तथा प्रदेश की 8 करोड़ जनता की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदर्शनधारी श्री कृष्ण भगवान ने भगवतगीता के माध्यम से पूरी दुनिया को कर्म एवं धर्म का संदेश दिया है। उनका संदेश पूरी मानव जाति के लिए अमूल्य धरोहर है।

राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकारें विकसित करेंगी श्रीकृष्ण गमन पथ


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि सांदीपनि के आश्रम (उज्जैन) में शिक्षा ग्रहण की थी। मथुरा से सांदीपनि आश्रम तक जाने वाले मार्ग को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकार संयुक्त रूप से विकसित करेंगी। इस ‘श्रीकृष्ण गमन पथ’ पर श्री कृष्ण के जीवन काल से जुड़े तथा पौराणिक आस्था के स्थानों को चिन्हित कर उनका विकास किया जाएगा।

इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर¬ सिंह बेढ़म, विधायक बहादुर सिंह कोली, डॉ. शैलेष सिंह, सुश्री नौक्षम चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने सपरिवार किए महाकाल के दर्शन

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सहपरिवार उज्जैन स्थित महाकाल के सपरिवार दर्शन किए। सीएम ने वहां पूजा- अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

- Advertisement -
Previous articleकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा
Next articleचाकसू में गिरी आकाशीय बिजली
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here